आगरा: थाना रकाबगंज क्षेत्र में हिंदूवादियों पर पथराव करने वाले आरोपियों का वीडियो वायरल,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Agra, Agra | Mar 26, 2024 आगरा में बीते सोमवार को रकाबगंज क्षेत्र के कुतलुपुर में हिंदूवादी संगठनों पर पथराव करने वाली घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। जिसमे विशेष समुदाय के लोग विवाद करते नज़र आ रहे हैं। इस मामलें में थाना रकाबगंज पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।