आगरा: केरल से ताजमहल घूमने आए पर्यटक का बैग हुआ गुम, ताज सुरक्षा पुलिस ने खोज कर किया सुपुर्द
Agra, Agra | Mar 26, 2024 ताज सुरक्षा पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है।केरल से 1 पर्यटक ताजमहल घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान पर्यटक का बैग कहीं पर गुम हो गया। और वह परेशान होने लगा, इसकी सूचना ताज सुरक्षा पुलिस को दी गई,ताज सुरक्षा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों एवं सीआईएसफ टीम की मदद लेकर बैग को खोज कर पर्यटक के सुपुर्द कर दिया, पर्यटक ने राज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया है।