आगरा: माल रोड बालूगंज कट के पास चलती कार में बीच सड़क पर लगी भीषण आग,घटना के वीडियो इंटरनेट पर वायरल
Agra, Agra | Mar 27, 2024 आगरा में मंगलवार देर रात को माल रोड के बालूगंज कट के पास एक चलती कार में भीषण आग लग गयी। आग लगने के दौरान कार में धमाके भी हुए। जिससे राहगीर और अन्य वाहन चालक भयभीत हो गए। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर तत्काल सदर और रकाबगंज थाना का फ़ोर्स पहुँच गया। रास्ता बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।