नुआंव: चिंतामनपुर गांव के बधार में हाई वोल्टेज विद्युत तार के टकराने के कारण गेहूं की फसल में लगी आग, आग पर पाया गया काबू
Nuaon, Kaimur | Apr 7, 2024 मामला नुआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिंतामनपुर के बधार का बताया जा रहा है। जहां रविवार की दोपहर 11000 वोल्ट के तार के टकराने के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। चिंतामनपुर गांव के ग्रामीण प्रमोद पांडे द्वारा बताया गया, चिंतामनपुर के त्रिभुवन पांडे का लगभग एक-एकड़ गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हुई है।