नुआंव: जैतपुरा में छत से गिरकर घायल युवक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत गांव में पसरा मातम
Nuaon, Kaimur | Apr 6, 2024 बीते 4 अप्रैल दिन गुरुवार की सुबह जैतपुरा में छत का रेलिंग टूटने से एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया था। जिसे रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया था। घायल युवक का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिले अकोल्हि पंचायत के मुखिया विशाल ने घटना को लेकर गहरा दुख जाता है।