घोसी: घोसी पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया चालान
Ghosi, Mau | Apr 18, 2024 घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक भास्कर राय ने वृहस्पतिवार को क्षेत्र के पांजेपार पोखरे के पास से एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कचिया शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय को चालान कर दिया। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टड़वा गांव निवासी मेघनाथ चौहान को 20 लीटर अवैध कचिया शराब के साथ गिरफ्तार किया।