घोसी: पिढउथ सिंहपुर के सिवान में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से 11 बीघा गेहूं व चार बीघा गन्ने की फसल जलकर हुई राख
Ghosi, Mau | Apr 19, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढउथ सिंहपुर के सिवान में शुक्रवार को बिजली के हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने से तीन किसानों की लगभग 11 बीघा गेहूं की फसल, चार बीघा गन्ने की फसल व आम के एक दर्जन पेड़ सहित एक बीघा यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए।