पीरटांड: विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पारसनाथ के मारांगबुरू थान में की पूजा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
पीरटाँड़ प्रखंड के पारसनाथ स्थित मारांगबुरू दिशोम मांझी थान में गुरुवार सुबह 10 बजे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मारांगबुरू से सभी लोगों के कल्याण की प्रार्थना की।पूजा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।