पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य में जधई गांव के पास इको और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में ग्राम जधई के पास बुधवार सुबह इको कार और बाइक की भिड़ंत में 30 वर्षीय देवेंद्र निवासी लखनपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी विमल गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद इको चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भजा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।