मोहनलालगंज: मोहनलालगंज क्षेत्र में पति द्वारा बेची गई जमीन का पत्नी-बेटे ने किया बैनामा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने किसान की मौत के बाद उसके द्वारा बेची गई जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति को बेच दी है। जानकारी होने पर आशा यादव ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।