मोहनलालगंज: गोसाईगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रीड इंडिया ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रीड इंडिया संस्था ने ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया है। रीड समुदाय पुस्तकालय और संसाधन केंद्र की कंट्री डायरेक्टर डॉ. गीता मल्होत्रा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया है। संस्था की हेल्थ कंसल्टेंट और हेड सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. निधि गुलाटी ने बताया कि रीड इंडिया विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा है।