भोगांव: ग्राम दुर्गापुर में आम के पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भोगांव के गांव दुर्गापुर में उदयवीर पुत्र श्रीराम के खेत में आम के पेड़ से 65 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र सोनेलाल निवासी दुर्गापुर का शव लटका मिला।सूचना पर सीओ सुनील कुमार,इंस्पेक्टर गगन कुमार,चौकी आलीपुर खेड़ा प्रभारी अभिमन्यु मालिक दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।