खलीलाबाद: मोहर्रम को लेकर दुधारा पुलिस ने सतर्कता बरती, रूट मार्च और ड्रोन से की निगरानी
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुधारा पुलिस ने थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में रूट मार्च किया। ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।