बेतिया: मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में, डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची अद्यतन का कार्य अंतिम चरण में है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।बैठक में प्रतिनिधियों को गणना प्रपत्र नहीं भरने वाले मतदाताओं की सूची सौंपी गई।