बेतिया: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस का पोस्टर वार, चीनी मिल के वादे पर तंज
आज 18 जुलाई शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे को लेकर यूथ कांग्रेस ने तीखा पोस्टर वार किया है। बेतिया मे यूथ कांग्रेस ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें प्रधानमंत्री का कार्टून चित्रण किया गया है। पोस्टर पर व्यंग्यात्मक रूप से लिखा है: अबकी बार मोतीहारी और चनपटिया के चीनी मिल के चीनी के चाय पीके जायेम नु?