बेतिया: फुलियाखाड़ गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
आज 18 जुलाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखाड़ गांव में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम अंकुश कुमार घर से बाहर निकल रहा था, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार युवक गांव का ही रहने वाला है और काफी तेज गति में बाइक चला रहा था।