सागर नगर: खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ गाली-गलौज मामले में पत्रकारों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मांगें रखीं
सागर खनिज अधिकारी अनित पंड्या द्वारा पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ की गई गाली गलौज मामले को लेकर शनिवार दोपहर 3:00 बजे सागर जिले के पत्रकारो ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित मातेश्वरी निवास पहुंचकर मंत्री से भेंट की। पत्रकारों ने पूरे मामले से मंत्री को अवगत कराया साथ ही अपनी मांगे रखी कि मामले में खनिज अधिकारी सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज की जाए।