सागर नगर: खसरा दिवस पर जिला अस्पताल से जन जागरूकता रैली निकाली गई
खसरा दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 11:00 से जिला अस्पताल परिसर से क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग डॉक्टर ज्योति चौहान ने हरी झंडी दिखाकर जनजागरुकता रैली को रवाना किया। जनजकता रैली में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राएं एएनएम,आशा कार्यकर्ता और स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने लोगों को खसरा के प्रति जागरूक किया।