सागर नगर: मकरोनिया के आरएस जीओ बीपी पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर का आयोजन, नरयावली विधायक हुए शामिल
मकरोनिया के दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने राम सरोज समूह के नवनिर्मित प्रतिष्ठान आरएस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर राम सरोज समूह के संस्थापक स्व रामशंकर केसरवानी,मातृशक्ति सरोजनी देवी केसरवानी की पुण्य स्मृति में शनिवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक शामिल हुए।