सागर नगर: नगर में अहिरवार महापंचायत ने केक काटकर मनाई काशीराम की जन्म जयंती
कांशीराम जयंती पर अहिरवार महापंचायत सागर नगर ने शनिवार दोपहर 2 बजे मधु वाटिका भगवानगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया। अहिरवार महापंचायत के पदाधिकारियों ने काशीराम जी को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया कार्यक्रम में धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि काशीराम जी ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया।उन्होंने समानता और न्याय के लिए आवाज उठाई।