तुलसीपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तुलसीपुर विकास खंड में संचारी अभियान का लिया जायजा
1अप्रैल गुरुवार 12 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने 01 अप्रैल से 31 अप्रैल 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक का भी निरीक्षण विकास खण्ड तुलसीपुर के दर्जी टोला कौआपुर ग्राम में किया । वहां मौजूद लोगों को सीएमओ बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखें, बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं।