तुलसीपुर: तुलसीपुर नगर में हनुमान गढ़ी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
14 अप्रैल सोमवार 12:00 बजे तुलसीपुर नगर में हनुमानगढ़ी तिराहे पर भाजपा नेता दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं बाबा साहब के बताए हुए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।