तुलसीपुर: थाना क्षेत्र तुलसीपुर अंतर्गत बिशुनपुर खैरहनिया के पास खाई में बाइक गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
16 अप्रैल बुधवार लगभग 2:00 बजे बिशुनपुर खैरहनिया के पास बाइक सवार फिसल कर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोड़री निवासी शिवम मिश्रा के रूप में हुई है पुलिस द्वारा सबको कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।