तुलसीपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विकासखंड सभागार तुलसीपुर में की महिला जनसुनवाई
16 अप्रैल बुधवार दोपहर 1:00 बजे राज्य महिला आयोग सदस्य जनक नंदिनी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड सभागार तुलसीपुर में महिला जन सुनवाई किया। उन्होंने महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। जनसुनवाई के दौरान पांच मामलों की सुनवाई की गई एवं उस पर समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।