भभुआ: सोनहन थाना की पुलिस ने सैथा गांव से 26 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 20, 2026 सोनहन थाना की पुलिस ने सैथा गांव से 26 पीस शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को 4 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के सैथा गांव निवासी कुमार प्रजापति के 33 वर्षीय पुत्र रंजन प्रजापति बताया जाता है। जहां उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सैथा गांव में शराब बेचने का काम किया जा रहा है।