हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दो माह में ध्वस्त हो गया वार्ड दो में बना सीसी मार्ग
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो भगत सिंह नगर में नगर पंचायत द्वारा बनाई गई सीसी महज दो माह में ही ध्वस्त हो गई है। इससे घटिया निर्माण की पोल स्वतः खुल गई है। कस्बे के वार्ड संख्या 2 में भगत सिंह नगर में पाल के दरवाजे से छत्रपाल के दरवाजे तक नगर पंचायत ने राज्य वित्त की धनराशि से सीसी का निर्माण 2.20 लाख में जनवरी माह में कराया था।