घरघोड़ा: रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक में आईजीपी का बड़ा संदेश: 'प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही असली पहचान'
रायगढ़ में आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर समयबद्ध विवेचना, नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, तत्काल एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी निर्देशों के प्रभावी पालन का आश्वासन दिया।