बदायूं: उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Budaun, Budaun | Sep 24, 2026 बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार एक बजे के आसपास उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारियों में हलचल मच गई। सीडीओ गामिनी सिंगला ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।