रविवार को बैरागी कैंप में लग रहे टावर को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जता दिया। लोगों का कहना है कि स्थानीय नेताओं के दबाव में यह टावर लगाया जा रहा है जबकि इससे लोगों को खतरा है। लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।