हरिद्वार: NHM कर्मियों के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का फोकस
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम पहुंचे यहां पहुंचकर उन्होंने NHM कर्मियों के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में शिरकत की। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का पूरी तरह से फोकस है और सुदूर पहाड़ों में रहने वाले सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर तक प्राप्त हो रही हैं।