हरिद्वार: जमालपुर कलां क्षेत्र में पेयजल में कीड़े आने से लोगों में बढ़ा रोष
जमालपुर कलां क्षेत्र में रविवार को पेयजल में कीड़े आने से लोगों में हड़कंप मच गया। नाराज लोगों ने क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे करीब की है। लोगों के अनुसार पूर्व में भी कई बार घरों में आने वाले पेयजल में कीड़े पाए गए और इसकी शिकायत हुई की गई लेकिन बावजूद इसके दूषित जल की आपूर्ति लगातार जारी है।