हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोबाल के आदेश पर जिले भर में चलाया गया सत्यापन अभियान
SSP परमेंद्र डोबाल के आदेश पर रविवार को हरिद्वार के सभी थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सड़कों पर उतरी। इस दौरान बाहर से आकर रह रहे लोगों की सत्यापन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों के घरों तक पहुंच कर कुंडी खटखटाई और उनके यहां रह रहे किराएदारों की जानकारी मांगी। SSP कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब हर रविवार ये अभियान चलेगा।