उज्जैन शहर: नरवर: कचनारिया में एसयूवी सहित सरपंच तालाब में गिरे, देर रात तक तलाशी जारी
नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में सोमवार शाम 6 बजे के लगभग हादसा हो गया। गांव का सरपंच एसयूवी वाहन सहित सड़क किनारे बने तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने वाहन गिरते देखकर पुलिस को सूचना दी। होमगार्ड के गोताखोर, ग्रामीण व पुलिस देर शाम तक सर्चिंग में जुटे रहे। तालाब की गहराई में वाहन मिल गया, मगर उसे निकालने में खासी मशक्कत की गई।