#SaharanpurPolice
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
➡️🌳विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम🌳
🌳🌲🌴आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, प्रदूषण को कम करना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।🌴🌲
#Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@aajtak