गोला: गोपालपुर में आयोजित राघव जी महाराज की श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नगर पंचायत गोला के गोपालपुर श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। रविवार को कथावाचक राघव ऋषि महाराज ने कहा परमात्मा का आश्रय प्रेम से ही मिल सकता है। भगवान प्रेम के वश में होकर हर अवस्था में मिल जाएंगे। उन्हें पाना उतना कठिन नहीं, जितना व्यक्ति का सरल होना है। यदि प्रभु को पाने की इच्छा है तो उन्हें अपने प्रेम के वश में करना होगा।