गोला: नगर पंचायत बड़हलगंज में बस स्टैंड पर कोल्ड्रिंक/कॉफी शॉप का शुभारंभ, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया
नगर पंचायत बड़हलगंज की सीमान्तर्गत बस स्टैंड पर कोल्ड्रिंक और काफ़ी शाप का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर नेफीता काट कर शुभारम्भ किया। गुरुवार को कोल्ड्रिंक/काफ़ी शाप का उदघाटन करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दुकानदार सोनू सोनकर को निर्देशित किया कि दुकान पर वस्तुओं की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाय।