गोला: ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में क्षेत्र के 117 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के 117 छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चो को पुरस्कार वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने शिक्षक छात्र - छात्राओं में प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने, विज्ञान की प्रकृति सम्यक समझ बनाने तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास को कहा।