गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के चंदौती में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया
गया के चंदौती में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 40 लाख 99 हजार 743 रुपए की लागत से निर्माणाधीन नाला निर्माण कार्य का बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने उद्घाटन किया है।शनिवार की दोपहर 3 बजे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि यह नाला निर्माण क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से स्थाई राहत प्रदान करेगा।