कोल: सुरेंद्र नगर में एसिड पीने से बच्चे की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने प्रेस वार्ता कर लगाई गुहार
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 सुरेंद्र नगर में एसिड पीने से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार असंतुष्ट है। पीड़ित परिवार ने उक्त मामले में पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया है। गुरुवार को बच्चे की मां प्रांजलि ने बताया दुकान में बच्चे को प्यास लगी तो दुकानदार ने पानी की जगह एसिड दे दिया।