कोल: अलीगढ़ में महिला अस्पताल में पूर्व सैनिक और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मरीज़ के तीमारदारों ने की मारपीट, फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित महिला जिला अस्पताल की है।जहां सिक्योरिटी गार्ड पर तैनात पूर्व सैनिक के साथ मरीज के तीमारदारों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पूर्व सैनिक और सिक्योरिटी गार्ड हरिश्चंद्र वर्मा का आरोप है कि मरीज के तीमारदार जोकि दो लोग थे वह नर्सिंग स्टाफ से बदतमीजी कर रहे थे।