कोल: चिलकौरा में अवैध कब्जे के विरोध में भाकियू सुनील का धरना शुरू, विहिप ने समर्थन देकर कब्ज़ामुक्त कराने की मांग की
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 चिलकौरा में अवैध कब्जे के विरोध में भाकियू सुनील गुट के द्वारा धरना शुरू कर दिया। इस धरने को विहिप ने पूर्ण समर्थन दिया और धरने में शामिल होकर अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग की है। अवैध रूप से किए गए कब्जे पर मस्जिद और मकान बना दिए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि अवैध कब्जाधारी जल्द अपने कब्जे को स्वयं ध्वस्त कर लें।