कोल: जलालपुर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Oct 9, 2025 जलालपुर चौकी के निकट मोपेड सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 45 वर्षीय जब्बार पीतल पॉलिस का काम किया करते थे। बुधवार रात्रि वह अपनी कंपनी से अपने घर मोपेड से लौट रहे थे। जलालपुर पुलिस चौकी के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।