कोंडागांव: ग्राम ओंडरी में खेत जा रही स्कूटी सवार दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बचाने पहुंचा पति भी हादसे का हुआ शिकार
कोंडागांव जिले के ग्राम ओंडरी में आज मधुमक्खियां का आतंक देखने को मिला। जहां मधुमक्खियां के हमले में एक पुलिस कर्मचारी और दो महिलाएं घायल हो गई हैं। आज मंगलवार की शाम 5 बजे हादसे की शिकार पीड़ित महिला गणेश्वरी नेताम ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ स्कूटी के माध्यम से धान काटने अपने खेत जा रही थी। उसी दौरान ओंडरी के जंगल मार्ग में मधुमक्खियां ने हमला कर दिया।