Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

MORE NEWS

नवादा के राजस्व कर्मचारी ₹15000 रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी बोली आरोप पूरी तरह बेबुनियाद ।

नवादा के राजस्व कर्मचारी ₹15000 रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी बोली आरोप पूरी तरह बेबुनियाद ।

Nawada, Nawada | Jun 13, 2026

कौआकोल में शांति समिति की बैठक आयोजित, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील।

कौआकोल थाना अंतर्गत पहाड़पुर कर्बला एवं कब्रिस्तान में रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद तथा आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर,श्री अमित अनुराग द्वारा कौआकोल थाना परिसर में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी संवाद, सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में सौहार्द, भाईचारा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे तथा आगामी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पहाड़पुर स्थित कर्बला एवं कब्रिस्तान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कर्बला के समीप स्थित आई.टी. कॉलेज, कौआकोल के भवन में कर्बला की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष, कौआकोल को निर्देशित किया गया, ताकि असामाजिक तत्वों एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबरावां,प्रखंड विकास पदाधिकारी, कौआकोल, अंचल अधिकारी, कौआकोल, थानाध्यक्ष, कौआकोल, दोनों समुदायों के प्रतिनिधिगण, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

कौआकोल में शांति समिति की बैठक आयोजित, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील। कौआकोल थाना अंतर्गत पहाड़पुर कर्बला एवं कब्रिस्तान में रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न विवाद तथा आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर,श्री अमित अनुराग द्वारा कौआकोल थाना परिसर में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी संवाद, सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में सौहार्द, भाईचारा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे तथा आगामी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पहाड़पुर स्थित कर्बला एवं कब्रिस्तान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कर्बला के समीप स्थित आई.टी. कॉलेज, कौआकोल के भवन में कर्बला की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष, कौआकोल को निर्देशित किया गया, ताकि असामाजिक तत्वों एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकरीबरावां,प्रखंड विकास पदाधिकारी, कौआकोल, अंचल अधिकारी, कौआकोल, थानाध्यक्ष, कौआकोल, दोनों समुदायों के प्रतिनिधिगण, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Jun 13, 2026

बिहार के नवादा में घूसखोरी मामले में नई बात आई सामने।गिरफ्तार राजस्व कर्मी की पत्नी बोलीं एक आदमी जबरदस्ती हाथ में पैसा देकर फंसाया है । हमलोग सदर अस्पताल में ईलाज कराने आए हुए थे । मेरे पति निर्दोष है ।

बिहार के नवादा में घूसखोरी मामले में नई बात आई सामने।गिरफ्तार राजस्व कर्मी की पत्नी बोलीं एक आदमी जबरदस्ती हाथ में पैसा देकर फंसाया है । हमलोग सदर अस्पताल में ईलाज कराने आए हुए थे । मेरे पति निर्दोष है ।

Nawada, Nawada | Jun 13, 2026