Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

रेवाड़ी #13 साल बाद मिलेगा नया बस स्टैंड विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नारियल फोड़ कर किया शुभारंभ

Rewari, Rewari | Feb 18, 2026

MORE NEWS

*राज इंटरनेशनल स्कूल में स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन* 

राज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 6 जून 2026 को स्टाफ सदस्यों के लिए “स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026” का आयोजन “Play Together, Win Together” की थीम पर किया गया।  टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्टाफ के बीच सौहार्द, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक सजगता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में किया गया।  खेल मैदान में स्टाफ सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए न केवल प्रतिस्पर्धा की, बल्कि एक-दूसरे का उत्साहवर्धन भी किया। पूरे आयोजन में “Team Spirit Makes the Win” का भाव स्पष्ट रूप से झलका। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने अपने संबोधन में  सभी प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्टाफ के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं और कार्यस्थल को और अधिक सकारात्मक बनाते हैं। टूर्नामेंट का समापन “Fitness, Friendship & Fun” के उत्सव के साथ हुआ।

*राज इंटरनेशनल स्कूल में स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन* राज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 6 जून 2026 को स्टाफ सदस्यों के लिए “स्टाफ स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026” का आयोजन “Play Together, Win Together” की थीम पर किया गया। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्टाफ के बीच सौहार्द, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक सजगता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बैडमिंटन, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में किया गया। खेल मैदान में स्टाफ सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए न केवल प्रतिस्पर्धा की, बल्कि एक-दूसरे का उत्साहवर्धन भी किया। पूरे आयोजन में “Team Spirit Makes the Win” का भाव स्पष्ट रूप से झलका। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्टाफ के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं और कार्यस्थल को और अधिक सकारात्मक बनाते हैं। टूर्नामेंट का समापन “Fitness, Friendship & Fun” के उत्सव के साथ हुआ।

Rewari, Rewari | Jun 6, 2026

दिल्ली जयपुर हाइवे NH-48 पर धूल का आतंक, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

धारूहेड़ा/ रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार संवाददाता

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा से हीरो कंपनी तक धूल प्रदूषण गंभीर समस्या बन गया है। बेस्टेक सिटी सेंटर से सांवरिया ढाबा तक सड़क किनारे तथा निर्माणाधीन क्षेत्रों में दिनभर उड़ने वाली धूल से स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि धूल के गुबार घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे घरों में गंदगी जमा हो रही है। इसके अलावा लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी यह स्थिति जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा। शिकायतों के बाद कभी-कभार औपचारिक रूप से पानी का छिड़काव कर दिया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से धूल उड़ने लगती है।
नागरिकों ने प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की है कि धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए तथा अन्य प्रभावी उपाय लागू किए जाएं, ताकि स्थानीय निवासियों और यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन उन्हें लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की अनदेखी करके नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

दिल्ली जयपुर हाइवे NH-48 पर धूल का आतंक, लोगों का जीना हुआ मुश्किल धारूहेड़ा/ रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार संवाददाता दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा से हीरो कंपनी तक धूल प्रदूषण गंभीर समस्या बन गया है। बेस्टेक सिटी सेंटर से सांवरिया ढाबा तक सड़क किनारे तथा निर्माणाधीन क्षेत्रों में दिनभर उड़ने वाली धूल से स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धूल के गुबार घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे घरों में गंदगी जमा हो रही है। इसके अलावा लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी यह स्थिति जोखिमपूर्ण बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा। शिकायतों के बाद कभी-कभार औपचारिक रूप से पानी का छिड़काव कर दिया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से धूल उड़ने लगती है। नागरिकों ने प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तथा संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की है कि धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए तथा अन्य प्रभावी उपाय लागू किए जाएं, ताकि स्थानीय निवासियों और यात्रियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन उन्हें लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की अनदेखी करके नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Rewari, Rewari | Jun 6, 2026

दिल्ली अग्निकांड के बाद#रेवाड़ी प्रशासन सख्त, बिना#फायर NOC संचालित संस्थान होंगे सील

दिल्ली अग्निकांड के बाद#रेवाड़ी प्रशासन सख्त, बिना#फायर NOC संचालित संस्थान होंगे सील

Rewari, Rewari | Jun 6, 2026

दिल्ली अग्निकांड के बाद#रेवाड़ी प्रशासन सख्त, बिना#फायर NOC संचालित संस्थान होंगे सील

दिल्ली अग्निकांड के बाद#रेवाड़ी प्रशासन सख्त, बिना#फायर NOC संचालित संस्थान होंगे सील

Rewari, Rewari | Jun 6, 2026

सतर्कता से टला बड़ा हादसा
आईजीएल की पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप, 
वॉल्व बदलकर रोकी गई गैस की लीकेज
मौके पर मौजूद रही पुलिस और फायर ब्रिगेड
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
धारूहेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर बाद आईजीएल कंपनी की गैस पाइप लाइन में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। कंपनी के इंजीनियरों ने वॉल्व बदलकर लाइन की लीकेज बंद की। कंपनी की ओर से पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति बंद करा दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 
इंद्रप्रस्थ गैस लि. की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य स्थानों पर पीएनजी कनेक्शनों के लिए लाइन बिछाई हुई है। दोपहर बाद किसी व्यक्ति ने लाइन के पास से गुजरते हुए गैस रिसाव की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत गैस कंपनी के कस्टमर केयर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के एरिया के लोगों को जब गैस लीक होने की सूचना मिली, तो उनमें हड़कंप मच गया। 
वॉल्व से लीक हो रही थी गैस
कंपनी के इंजीनियर मौके पर पहुंचे तो पाइप लाइन पर लगे वॉल्व के पास से गैस लीक हो रही थी। इससे पहले ही कंपनी की ओर से पाइप लाइन की गैस सप्लाई को बंद करा दिया गया, ताकि गैस का रिसाव रुक सके। उन्होंने तुरंत वॉल्व मंगवाकर वॉल्व बदलने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक वॉल्व बदलने के बाद लीकेज को बंद कर दिया गया। इस दौरान पाइप लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति घंटों बाधित रही। 
गैस लीक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा आईजीएल की पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप, वॉल्व बदलकर रोकी गई गैस की लीकेज मौके पर मौजूद रही पुलिस और फायर ब्रिगेड रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। धारूहेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर बाद आईजीएल कंपनी की गैस पाइप लाइन में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। कंपनी के इंजीनियरों ने वॉल्व बदलकर लाइन की लीकेज बंद की। कंपनी की ओर से पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति बंद करा दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इंद्रप्रस्थ गैस लि. की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य स्थानों पर पीएनजी कनेक्शनों के लिए लाइन बिछाई हुई है। दोपहर बाद किसी व्यक्ति ने लाइन के पास से गुजरते हुए गैस रिसाव की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत गैस कंपनी के कस्टमर केयर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के एरिया के लोगों को जब गैस लीक होने की सूचना मिली, तो उनमें हड़कंप मच गया। वॉल्व से लीक हो रही थी गैस कंपनी के इंजीनियर मौके पर पहुंचे तो पाइप लाइन पर लगे वॉल्व के पास से गैस लीक हो रही थी। इससे पहले ही कंपनी की ओर से पाइप लाइन की गैस सप्लाई को बंद करा दिया गया, ताकि गैस का रिसाव रुक सके। उन्होंने तुरंत वॉल्व मंगवाकर वॉल्व बदलने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक वॉल्व बदलने के बाद लीकेज को बंद कर दिया गया। इस दौरान पाइप लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति घंटों बाधित रही। गैस लीक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड।

Rewari, Rewari | Jun 5, 2026

रेवाड़ी #13 साल बाद मिलेगा नया बस स्टैंड विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नारियल फोड़ कर किया शुभारंभ - Rewari News