चेनारी: चेनारी अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगा, भूमि विवादों का हुआ त्वरित निष्पादन
Chenari, Rohtas | Jul 11, 2026 राजस्व अधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। इसका मकसद भूमि विवादों को कम करना और लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने से बचाना है। सभी राजस्व कर्मचारी को आवेदन मिलने के बाद तय समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। दलालों से बचने और सीधे कार्यालय में आवेदन देने की अपील भी की गई।