खलीलाबाद: हरिशंकरी वृक्षारोपण को लेकर एडीएम ने की समीक्षा बैठक, 33.57 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया
अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में हरिशंकरी वृक्षारोपण एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान-2026 की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग ने बताया कि वर्षाकाल 2026 में जिले में कुल 33.57 लाख पौधों का रोपण जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता से किया जाएगा।