धोरैया: पारोहाट और चंदाडीह गांव के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू और हथियार दिखाकर फाइनेंस कर्मी से 44110 रुपये लूट लिए
पारोहाट तथा चंदाडीह गांव के बीच गत गुरुवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात अपराधियों ने चाकू तथा हथियार का भय दिखाकर आईडीएफसी फर्स्ट भारत बैंक के कर्मी अमरपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी बुदील कुमार से 44110 रुपए की लूट कर ली.शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित कर्मी ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.