मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर बीती रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
सुजानगंज मार्ग पर बीती रात करीब साढ़े दस बजे कार और बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।