मछलीशहर: पवांरा थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सिकरारा थाना क्षेत्र की एक महिला पवांरा थाना क्षेत्र के सोंगरा ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब शाम 4:00 विद्यालय से निकलकर घर जाने के लिए कुंवरपुर तिराहे पर पहुंची तो एक युवक सोने की चैन छिनने लगा महिला ने चिल्लाकर चोर चोर की आवाज लगाई। पास में खड़े लोग जुट गए। आरोपित को बुरी तरह से पिटाई कर दिया।